सीकर: जिला कलेक्टर ने नवलगढ़ रोड, जगमालपुरा डैम, नानी बीड़ सहित शहर के जलभराव वाले क्षेत्रों का किया दौरा
Sikar, Sikar | Jul 5, 2024 जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने मानसून की पहली बारिश के बाद शहर के विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया। दौरे के दौरान जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने नवलगढ़ रोड पर जलभराव क्षेत्र का दौरा किया, जिसमें अत्यधिक जल भराव होने के कारण सड़क किनारे बने नालों को साफ-सफाई के लिए नगर परिषद के अधिकारी को निर्देश दिए। कलेक्टर ने नानी में बीड़ का निरीक्षण किया।