टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायतों में 'प्रशासन गांव की ओर' योजना के तहत जनसुनवाई का आयोजन, लोगों की समस्याएं सुनी गईं
कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार प्रशासन गांव की ओर योजना अंतर्गत आज नोडल अधिकारियों द्वारा जिले की अलग-अलग ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई के दौरान आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया तथा कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया व जटिल समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया गया।