टीकमगढ़: टीकमगढ़ में महिला पुलिस का असामाजिक तत्वों पर एक्शन, कॉलेज छात्र नशे में पकड़ा गया
टीकमगढ़ शहर में महिला पुलिस का असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को महिला पुलिस ने शहर के सागर बाईपास रोड पीजी कॉलेज सहित महेंद्र सागर तालाब के आसपास भ्रमण किया। इस दौरान नशे का सेवन करते हुए पकड़े गए लड़कों के खिलाफ कार्यवाही की गई। लड़कों से कान पकड़वाकर उठक बैठक लगवाई गई।