टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान पेट्रोल से भरी बोतल लेकर पहुंची महिला, सुरक्षाकर्मियों ने छीनी बोतल
टीकमगढ़ शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक महिला पेट्रोल से भरी बोतल लेकर पहुंची। उसने अधिकारियों के सामने खुद के ऊपर पेट्रोल डालने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस के सुरक्षा जवानों ने महिला के हाथ से बोतल छीन ली। इस दौरान महिला ने बताया कि उसका देवर जबरन मकान पर कब्जा करना चाहता है। शिकायत करने के बाद भी कार्यवाही नही की जा रही है।