पीपराकोठी: सदर अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्रों में मंगलवार को विभिन्न संघ संस्थाओं द्वारा बाबा साहेब को याद किया गया
सदर अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्रों में मंगलवार को विभिन्न संघ संस्थाओ द्वारा संबिधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर को याद किया गया। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। मौके पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन से सिख लेने की अपील की। साथ ही कहा कि यदि हम उनके चरित्र को अपने जीवन मे पालन करते है,तो हम एक सच्चे व देशभक्त नागरिक बन सकते है।