मुरैना: खनेता और सिलाईथा गांव के खेतों में रखे गेहूं के भूसे में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
Morena, Morena | Apr 23, 2026 खनेता और सिलाईथा गांव के आसपास बने खेतों में रखे गेंहू के भूसे में अचानक आग लग गई,मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और बड़ा हादसा टला गया। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है जहां से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां खनेता और सिलाईथा गांव के आसपास खेतों में रखे गेहूं के भूसे में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली ग्रामीणों में अफ़रा तफरी मच गई।