जांजगीर: सरखों के मां दुर्गा मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की गई
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सरखों के वार्ड क्रमांक 1, आवास मोहल्ला स्थित मां दुर्गा के प्राचीन मंदिर परिसर में कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने वर्तमान सरपंच के परिवार के सदस्य पर मंदिर परिसर में दीवार खड़ी कर गेट लगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से शिकायत कर कथित कब्जा हटाने और मंदिर परिसर का समतलीकरण कराने।