यू-डाइस प्लस के लंबित कार्य एक सप्ताह में पूरे करें -- अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय
--------
अपर कलेक्टर श्री पी.के. पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में यू-डाइस प्लस 2026-27 की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी विकासखंडों में संचालित कार्यों की समीक्षा कर लंबित कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान स्कूल एवं शिक्षक प्रोफाइल अपडेट, अपार आईडी जनरेशन, छात्र नामांकन, पाठ्यपुस्तक व गणवेश वितरण तथा स्कूल भवन और शौचालय संबंधी जानकारी अद्यतन करने की स्थिति पर चर्चा हुई। निर्धारित समय-सीमा 15 अक्टूबर तक कार्य पूरे नहीं होने पर अपर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध वेतन कटौती और निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
उन्होंने ड्रॉप बॉक्स में दर्ज विद्यार्थियों का सत्यापन कर पोर्टल पर इम्पोर्ट करने तथा गणवेश का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। छात्र नामांकन में गिरावट पर चिंता जताते हुए नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। बैठक में डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्रा, जिला परियोजना समन्वयक राजेश तिवारी सहित जिला एवं विकासखंड स्तरीय शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#Mauganj
Rewa, Madhya Pradesh | Oct 14, 2026