विजय दिवस पर वृक्षारोपण कर वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि
महेश कुमार बिड़ला मीडिया प्रभारी/मांडल भीलवाड़ा ,26 जुलाई 2027
कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर निर्मल छाया परिवार द्वारा भीम रोड स्थित मुक्तिधाम में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर परिवार के सभी साथियों ने 25 नीम एवं 25 गुल्लर के पौधे लगाकर भारत माता के उन अमर वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने अपने आज को हमारे सुरक्षित कल के लिए समर्पित कर दिया। उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव हमें राष्ट्रप्रेम, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।
वृक्षारोपण के साथ-साथ सीताफल, जामफल एवं इमली के बीजों के सीड बॉल (बीज बॉल) तैयार कर उन्हें विभिन्न स्थानों पर भी वितरित किया गया, ताकि वर्षा ऋतु का अधिकतम लाभ उठाकर अधिक से अधिक नए पौधे प्राकृतिक रूप से विकसित हो सकें।l
जिस प्रकार हमारे वीर सैनिक सीमाओं पर दिन-रात डटे रहकर अपने प्राणों की बाज़ी लगाकर मातृभूमि की रक्षा करते हैं, उसी प्रकार हम सभी नागरिकों का भी यह पावन दायित्व है कि अपने देश, समाज और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें।
आइए, विजय दिवस पर हम सभी यह संकल्प लें—
जिस धरती की रक्षा हमारे वीरों ने अपने रक्त से की है, उसे हम अपने हर एक कदम से सजाएंगे, सवारेंगे तथा इस मातृभूमि गरिमा पर आज भी नहीं आने देंगे ।
"एक पौधा आज, सुरक्षित भविष्य कल।"