आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ भीलवाड़ा के चुनाव सम्पन्न
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ भीलवाड़ा के चुनाव आज एकीकृत आयुष चिकित्सालय में संपन्न हुए जिसमें सभी पदाधिकारीयों का निर्विरोध निर्वाचन। निर्वाचन अधिकारी डॉ सत्य नारायण शर्मा के अनुसार जिला अध्यक्ष पद पर डॉ सतीश शर्मा, राजपत्रित अधिकारी संघ प्रतिनिधि के लिए डॉ संजय नागर और महा समिति सदस्य हेतु डॉ श्याम सुंदर स्वर्णकार एवं डॉ विनीत कुमार जैन को सभी ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इस अवसर पर प्रांतीय प्रतिनिधि पर्यवेक्षक के रूप में सहायक निदेशक एवं जिला अध्यक्ष आयुर्वेद चिकित्सक संघ ब्यावर के डॉ चेतन प्रकाश सेन के पर्यवेक्षण में चुनाव सम्पन्न हुए। इस अवसर पर चिकित्सालय प्रभारी डॉ जी एल शर्मा, डॉक्टर संजय शर्मा, सहायक निदेशक भीलवाड़ा डॉ रामस्वरूप शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, डॉ ज्ञानेंद्र गोयल, डॉ दीपिका व्यास, डॉ विजय लक्ष्मी शर्मा, डॉ हरीश केडिया, डॉ ओमप्रकाश शर्मा, डॉ गणेश नागर एवं आदि उपस्थित रहे। सभी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही पदाधिकारियों ने संगठन के दायित्व को पूर्ण करने की शपथ पूर्वक घोषणा की।