मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के लिए सांदीपनी स्कूल में एक दिन शिक्षक की भूमिका निभाई। उन्होंने केवल निरीक्षण ही नहीं किया, बल्कि ब्लैकबोर्ड पर पढ़ाकर छात्रों से सवाल-जवाब किए और उनकी पढ़ाई व भविष्य की योजनाओं पर खुलकर चर्चा की है।
मुख्यमंत्री ने रसायन विज्ञान प्रयोगशाला में छात्रों के सामने स्वयं प्रयोग करके भी दिखाए। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से स्कूल की जरूरतों और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर भी बातचीत की। छात्रों के साथ लाइव संवाद में उन्होंने उन्हें मेहनत, अनुशासन और वैज्ञानिक सोच अपनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री की इस अनोखी पहल का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था का वास्तविक आकलन करना और स्कूलों में बेहतर शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करना बताया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला है।
#MohanYadav #MadhyaPradesh #SandipaniSchool #Education #LiveInteraction