Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
लखनऊ
Crimenews
image
image
image
image
image

स्काईरूट एयरोस्पेस के रत्नेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया से कराया रूबरू ---- सतना 05 अगस्त 2026/शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 #सतना में बुधवार को आयोजित प्रेरक संवाद कार्यक्रम में स्काईरूट एयरोस्पेस के जीएनसी (गाइडेंस, नेविगेशन एवं कंट्रोल) अभियंता रत्नेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को स्पेस टेक्नोलॉजी, स्पेस स्टार्टअप, रॉकेट विज्ञान तथा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत आज अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है और निजी स्पेस स्टार्टअप वैश्विक स्तर पर देश की पहचान को मजबूत कर रहे हैं। अभियंता रत्नेंद्र सिंह ने सरल एवं रोचक उदाहरणों के माध्यम से रॉकेट प्रक्षेपण, उपग्रहों की कार्यप्रणाली, अंतरिक्ष अभियानों में गाइडेंस, नेविगेशन एवं कंट्रोल प्रणाली की भूमिका तथा भविष्य में अंतरिक्ष विज्ञान के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि विज्ञान और गणित की मजबूत समझ, नवाचार की सोच तथा निरंतर परिश्रम उन्हें इस क्षेत्र में सफलता दिला सकते हैं। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष अभियानों, रॉकेट तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सहज और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से उत्तर दिया। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार सिंह, प्राचार्य कमलेश सिंह बघेल, डॉ. उदय चतुर्वेदी, नंदकिशोर पाठक, उमाशंकर विश्वकर्मा, अम्बरीष मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उनके पिता एवं भारतीय सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री पुष्पेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और दृढ़ संकल्प का संदेश देते हुए कहा कि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर हो तो सफलता अवश्य मिलती है। विद्यालय के प्राचार्य कमलेश सिंह बघेल ने कहा कि ऐसे संवाद विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आधुनिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में आगे बढ़कर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रामानुज पाठक ने किया। उन्होंने भारत के उभरते अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र और निजी अंतरिक्ष उद्योग की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। आनंद मिश्रा ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने रत्नेंद्र सिंह का उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा उन्हें भविष्य में पुनः विद्यालय आने का आग्रह किया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav #JansamparkMP

Satna, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

MORE NEWS

मैहर: कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में बुधवार को मैहर जिले के बदेरा क्षेत्र के बहीली गांव में राजस्व, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्रवाई पूरी कराई। अधिकारियों ने बताया कि शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई नियमानुसार की गई और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

मैहर: कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में बुधवार को मैहर जिले के बदेरा क्षेत्र के बहीली गांव में राजस्व, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्रवाई पूरी कराई। अधिकारियों ने बताया कि शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई नियमानुसार की गई और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Aug 5, 2026

नशा मुक्ति अभियान के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
खिलाड़ियों को दिलाई गई शपथ
---- 
     सतना 05 अगस्त 2026/खेल एवं युवा कल्याण विभाग #सतना द्वारा “हमारा यही संदेश, नशामुक्त हो सतना और मध्यप्रदेश” अभियान के अंतर्गत युवाओं को नशे से दूर रखने हेतु एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक के संरक्षण में गत सप्ताह दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम जवाहर नगर सतना में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से व्हॉलीबॉल एवं फुटबॉल के मैत्री मैच आयोजित किए गए, जिनमें जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
       समापन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा सभी खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज में भी नशा मुक्त जीवन का संदेश फैलाएं। कार्यक्रम के दौरान जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री रितिका दुबे द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
#JansamparkMP

नशा मुक्ति अभियान के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन खिलाड़ियों को दिलाई गई शपथ ---- सतना 05 अगस्त 2026/खेल एवं युवा कल्याण विभाग #सतना द्वारा “हमारा यही संदेश, नशामुक्त हो सतना और मध्यप्रदेश” अभियान के अंतर्गत युवाओं को नशे से दूर रखने हेतु एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक के संरक्षण में गत सप्ताह दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम जवाहर नगर सतना में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से व्हॉलीबॉल एवं फुटबॉल के मैत्री मैच आयोजित किए गए, जिनमें जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। समापन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरव पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा सभी खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज में भी नशा मुक्त जीवन का संदेश फैलाएं। कार्यक्रम के दौरान जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री रितिका दुबे द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav #JansamparkMP

Satna, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

खेल एवं युवा कल्याण विभाग #सतना द्वारा “हमारा यही संदेश, नशामुक्त हो सतना और मध्यप्रदेश” अभियान के अंतर्गत युवाओं को नशे से दूर रखने हेतु गत सप्ताह दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम जवाहर नगर #सतना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

Chief Minister, MP
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP

खेल एवं युवा कल्याण विभाग #सतना द्वारा “हमारा यही संदेश, नशामुक्त हो सतना और मध्यप्रदेश” अभियान के अंतर्गत युवाओं को नशे से दूर रखने हेतु गत सप्ताह दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम जवाहर नगर #सतना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। Chief Minister, MP Dr Mohan Yadav #JansamparkMP

Satna, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026