साहिबगंज: पुरानी साहिबगंज कुम्हार टोली में ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
नगर थाना क्षेत्र के पुरानी साहिबगंज कुम्हार टोली में एक विवाहिता महिला जो ब्रेस्ट कैंसर से 2020 से पीड़ित थी अंततः अपने घर के अंदर पंखे से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी जिसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वही ब्रेस्ट कैंसर से पीड़िता महिला का इलाज रांची के रिम्स से चल रहा था।