गुरुग्राम: जिले के सेक्टर 82 स्थित सोसाइटी में तकनीकी खामी आने के कारण एक घंटे लिफ्ट में फंसे रहे बच्ची व पिता
सेक्टर 82 स्थित मैप्सको कासाबेला सोसाइटी की लिफ्ट में दस वर्षीय बच्ची व उसके पिता करीब एक घंटे फंसे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद सोसाइटी प्रबंधन की टीम ने दोनों को बाहर निकाला। लिफ्ट में फंसे रहने के चलते उनकी तबियत खराब हो गई। लिफ्ट पहले भी कई बार खराब हो चुकी है। जिसको बदलने के लिए सोसाइटी निवासियों ने आरडब्ल्यूए और सोसाइटी प्रबंधन को शिकायत दी गई थी।