गुरुग्राम: सेक्टर 29 थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी से महंगे मोबाइल फोन का गबन करने वाले आरोपी और खरीददार को पुलिस ने किया गिरफ्तार
डीएलएफ सेक्टर-29 एरिया में धोखाधड़ी से मंहगे मोबाइल फोन का गबन करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से फोन खरीदने वाले आरोपी को भी दिल्ली के करोल बाग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लेेकर पूछताछ कर रही है।