नवागढ़: तेंदुवाधाम पहुंचे वित्तमंत्री ओपी चौधरी, जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया
शिवरीनारायण क्षेत्र के कुरियारी के तेंदुवाधाम वित्त मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे। जहां जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी में बताया कि तेंदुवाधाम आज धार्मिक और सांस्कृतिक जागरण का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।