बिंदकी: सैरपुर गांव का 19 वर्षीय युवक 4 दिन से लापता, परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर, गुमशुदगी दर्ज कर शुरू हुई खोजबीन
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत सैरपुर गांव का युवक अमित उर्फ कृष्णा उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्र रज्जन बुधवार को बिंदकी कस्बा बाजार करने आया था। लेकिन इसके बाद फिर वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने काफी खोजबीन किया जब युवक नहीं मिला तो शनिवार को दिन में करीब 3:00 बजे पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।