बिंदकी: बिंदकी कस्बे के लंका रोड स्थित कॉलेज में आयोजित बहू-बेटी सम्मेलन में सीओ ने कहा- बालिकाएं अधिकारों के प्रति जागरूक हों
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को दिन में 11 बजे से बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करना है। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा व सब इंस्पेक्टर ज्योति अहिरवार ने भी जानकारी दी।