बिंदकी: बिंदकी के मां ज्वाला देवी मंदिर के समीप तिराहे से कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे तक का रोड जर्जर, किया गया प्रदर्शन
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मां ज्वाला देवी मंदिर के निकट बाइपास तिराहे से लेकर कुंवरपुर रोड बाईपास चौराहे तक का लगभग 2 किलोमीटर का मार्ग जर्जर हो गया है। जगह-जगह गड्ढे है। इस समस्या को लेकर शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद दिव्यांग कल्याण समिति द्वारा बिंदकी कस्बे के महरहा रोड बाईपास चौराहे में प्रदर्शन कर सड़क बनवाने की मांग की गई।