समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह दिल्ली से वाराणसी पहुंचते ही एयरपोर्ट पर नजर बंद कर लिए गए। दरअसल समाजवादी पार्टी ने दालमंडी में अपने प्रतिनिधि मंडल को भेजने का ऐलान किया था जिसमें सपा के सांसद वीरेंद्र सिंह को भी जाना था। वह जैसे ही दिल्ली से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे उन्हें पुलिस ने नजर बंद किया और उन्हें अपनी सुरक्षा के बीच उनके घर ले गई।