जगदलपुर: मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियद नेल्लानार योजना की समीक्षा की, जिला कार्यालय से कमिश्नर हुए शामिल
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शनिवार शाम साढ़े 5 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर संभाग के कमिश्नर एवं कलेक्टर्स की बैठक ली। इस दौरान नियद नेल्लानार योजना क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित ईलाके के ग्रामीणों को राशन कार्ड प्रदाय, आधार कार्ड प्रदाय, जन-धन खाता सहित आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित करने हेतु सेचुरेशन मोड पर कार्य करने कहा।