जगदलपुर: कमिश्नर डोमन सिंह ने जिला पुरातत्व संग्रहालय का किया अवलोकन, कहा- पुरा महत्व के दृष्टिकोण से बस्तर समृद्ध है
कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने शनिवार शाम साढ़े 5 बजे स्थानीय सिरहासार भवन के समीप स्थित जिला पुरातत्व संग्रहालय का तन्मयता के साथ अवलोकन कर बस्तर अंचल के विभिन्न पुरातात्विक महत्व के मंदिरों और मूर्तियों के सम्बंध में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही बस्तर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तारपूर्वक पूछा।