जगदलपुर: कृषि विभाग ने कृषि महाविद्यालय और ब्लॉकों में कृषक सम्मेलन का आयोजन किया
राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर कृषक सम्मेलन का आयोजन जिले के सातों विकासखंड में कृषि एवं सहकारिता विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शनिवार को शाम 5 बजे जगदलपुर के कृषि महाविद्यालय के सभागार भवन के जिलास्तर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनी राम कश्यप, कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष सहित अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।