जगदलपुर: कांग्रेस कमेटी ने नगरनार स्टील प्लांट के विनिवेशीकरण के विरोध में अन्य मुद्दों को लेकर किया एकदिवसीय धरना प्रदर्शन
शनिवार दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य व पूर्व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरनार में एनएमडीसी प्लांट के समक्ष कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया।कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा नगरनार स्टील प्लांट का विनिवेशीकरण एक घातक निर्णय साबित होगा।