जगदलपुर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागृह टाउन हॉल में विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर ध्यान शिविर का किया गया आयोजन
शनिवार शाम 5 बजे विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य पर रोटरी क्लब जगदलपुर, बस्तर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं आर्ट ऑफ़ लिविंग जगदलपुर के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क ध्यान सत्र का आयोजन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागृह, टाउन हॉल में किया गया । यह ध्यान सत्र आर्ट ऑफ़ लिविंग के छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षक समन्वयक मोहम्मद अमीन लीला ने लिया ।