सूरजपुर: विश्रामपुर कॉलोनी क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों पर रोक की मांग, युवा कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
एसईसीएल विश्रामपुर कॉलोनी क्षेत्र में कोयला एवं राखड़ से लदे ओवरलोड भारी वाहनों के अनियंत्रित आवागमन को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है। जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सोमू ने सूरजपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ऐसे वाहनों पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।