बलरामपुर: जमीन के फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर 9 बीघा 19 बिस्वा जमीन का बैनामा करने वाले गिरोह के 2 शातिर मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
21 जनवरी मंगलवार को दोपहर 2 बजे थाना रेहरा पुलिस द्वारा दूसरे की जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर 9 बीघा 19 विश्वा जमीन बैनामा करने वाले गिरोह के दो शातिर प्रमुख अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्तो से गहन पूछताछ करने पर बताया कि हम लोगों का एक गिरोह है हम लोग सीधे साधे लोगो की जमीन को निशाना बनाकर उनका फर्जी आधार कार्ड बनवाकर उसकी जालसाजी करते है