बलरामपुर: नाबालिग लड़की को वहला-फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में थाना ललिया पुलिस ने अभियुक्त को पंजाब से किया गिरफ्तार
21 जुलाई शाम 4 बजे पुलिस ने जानकारी दिया कि थाना ललिया पुलिस नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अनिल कुमार उर्फ ननकने पुत्र उदयराज निवासी केरवनिया को सर्विलांस सेल की मदद से 19 जनवरी को थाना मण्डी गोविन्दगढ़ जनपद फतेहगढ़ शाहिब पंजाब से गिरफ्तार किया गया तथा सम्बन्धित न्यायालय से ट्रान्जिस्ट रिमाण्ड प्राप्त कर थाना ललिया पर लाया गया।