सेन्हा: सेन्हा और सारेंगहातू में फ्लैग मार्च, प्रशासन ने दिया अमन का संदेश, शांति से बकरीद मनाने की अपील
लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के सेन्हा और सारेंगहातू में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे प्रखंड प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च सेन्हा प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू, अंचलाधिकारी मोदस्सर नजर मंसूरी और थाना प्रभारी वारिस हुसैन के नेतृत्व में आयोजित किया गया।