सेन्हा: सेन्हा थाना परिसर में थाना प्रभारी वारिस हुसैन और पुलिस कर्मियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे सेन्हा थाना परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी वारिस हुसैन समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने मिलकर परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। सेन्हा थाना प्रभारी वारिस हुसैन ने कहा कि "पर्यावरण की सुरक्षा और संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है।