सेन्हा: प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ की अध्यक्षता में पंचायत सचिव और रोजगार सेवकों की बैठक की गई
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में बुधवार शाम करीब 3 बजे बीडीओ संग्राम मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ संग्राम मुर्मू ने पंचायत वार मनरेगा योजना के तहत सिंचाई कूप, प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना की समीक्षा की।