सेन्हा: बरही टंगरा टोली गांव में मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर जान दी, पेड़ से लटका मिला शव
जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरही टंगरा टोली गांव में रविवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक का शव गांव के रोली पेड़ से झूलता हुआ देखा गया। मृतक की पहचान गांव निवासी सुकरा उराँव के 42 वर्षीय पुत्र अनिल उराँव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अनिल उराँव ने शनिवार देर रात अपने ही गांव में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।