सेन्हा: पंचायत भवन में बकरीद को लेकर मुखिया की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक, नमाज व पुस्तकालय खोलने पर चर्चा
लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भावन सेन्हा में सोमवार शाम लगभग 5:15 बजे मुखिया धनबाज उरांव की अध्यक्षता में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुखिया धनबाज उरांव ने बताया कि सेन्हा पंचायत क्षेत्र में इस वर्ष बकरीद का पर्व 7 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने पंचायतवासियों से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान।