आरोन: आरोन बाईपास पर जमीन कब्जाने व धमकाने के आरोप में 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, परिवार ने जनसुनवाई में की थी शिकायत
Aron, Guna | Aug 16, 2026 आरोन थाना के आरोन बाईपास पर निवासी फरियादी बृजेश प्रजापति ने 11 अगस्त 2026 को कलेक्टर एसपी से जनसुनवाई में दबंगों पर जमीन कब जाने और धमकाने के आरोप लगाए शिकायत की थी। 16 अगस्त को पुलिस ने बताया, 15 अगस्त को चार लोगों पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है फरियादी बृजेश ने रोते हुए जनसुनवाई में 3 साल से परिवार और बच्चों को धमकाने परेशान करने की शिकायत की थी।