किशनगंज: दिनदहाड़े सूने मकान से लाखों की नकदी और जेवरात की चोरी
भंवरगढ़ कस्बे की जाट बस्ती में अज्ञात चोरों ने सूने मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। मकान मालिक विकास चौधरी परिवार सहित मध्यप्रदेश के सुसवाड़ा में कार्यक्रम में गए थे। लौटने पर चोरी का पता चला। चोर करीब आठ तोला सोने के झुमके, राखड़ी, कुंडल, मंगलसूत्र व दो अंगूठियां, आधा किलो चांदी की चार जोड़ी तोड़ियां सहित अन्य चोरी हुआ।