हमीरपुर: ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकर्त्ताओं ने संविदा पर नियुक्त ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित 10 सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री से सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम खालिद अंजुम को सौपा। जिसमे मांगे पूरी ना होने पर आगामी त्यौहार के पश्चात लखनऊ में एक वृहद आंदोलन करने की चेतावनी दी है।