हमीरपुर: मुख्यालय के स्टेडियम में चेयरमैन ने हरी झंडी दिखाकर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया
जोन एथलेटिक्स बालक वर्ग 2024 की प्रतियोगिता राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सम्पन्न हुई। शुक्रवार की दोपहर 2 बजे मुख्य अतिथि चेयरमैन कुलदीप निषाद ने 100 मी. सब जूनियर को हरी झंडी दिखा कर प्रतियोगिता का का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन कुलदीप निषाद ने कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ होता है और स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिस्क का निर्माण होता है।