पटना ग्रामीण: बाईपास थाना क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ पर अपराधियों ने लूटे 6 लाख 93 हजार रुपए
अमेजन के कर्मचारी से अपराधियों ने 6 लाख 93 हजार रुपये की लूट कर ली है। मामला बायपास थाना क्षेत्र के गुरुगोविंद सिंह लिंक पथ का है। जहां अमेजन के कर्मचारी बिकेश कुमार अपने मोटरसाइकिल से पैसे जमा करने के लिए बैंक जा रहा था। तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने बिकेश कुमार को चारों तरफ से घेर लिया और पिस्टल सटा कर उससे नोटों से भरा बैग लूट लिया।