पटना ग्रामीण: ‘कांग्रेस और आरजेडी में कुछ भी सहज नहीं,दोनों में अंदरूनी कलह- पटना एयरपोर्ट पर बोले बोले चिराग पासवान
रविवार को झारखंड की राजधानी रांची में इंडिया गठबंधन की रैली में कांग्रेस और आरजेडी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई थी। वहीं, घटना को लेकर बिहार में राजनीति तेज हो गई है। पूरे मामले पर सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए लोजपा रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान ने कहा है कि कांग्रेस और आरजेडी के बीच कुछ भी सहज नहीं है।