पटना ग्रामीण: जांच एजेंसियों को बीजेपी का जमाई बताये जाने पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
आरजेडी नेता तेजस्वी द्वारा जांच एजेंसियों को बीजेपी का जमाई बताये जाने पर बिहार में राजनीति तेज हो गई है। पूरे मामले पर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। विजय सिन्हा ने कहा कि तुम्हारे माता-पिता के किए गए पाप जनता की कमाई लूटने का जांच हो रहा है। कोर्ट भी आदेश जारी कर रही है।