पटना ग्रामीण: पीएमसीएच में डीजी रूम में शॉट सर्किट से लगी आग, दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू
राजधानी पटना के पीएमसीएच अस्पताल परिसर में सोमवार की सुबह आग लग गई। आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि पीएमसीएच इमरजेंसी के पीछे डीजी रूम में शॉट सर्किट की वजह से आग लगी थी। किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। आग पर काबू पा लिया गया है।