पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने PM मोदी से पूछा सवाल,बिहार को विशेष का राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला@
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई सवाल भी पूछे हैं। उन्होंने पूछा है कि आखिर अपने मेनिफेस्टो में पीएम मोदी ने बिहार का जिक्र क्यों नहीं किया है।