सपा की मासिक बैठक में भाजपा सरकार पर बरसे विधायक रिज़वी, हरिहर राजभर सपा में शामिल
#बलिया
समाजवादी पार्टी #सिकन्दरपुर की मासिक बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक मो. जियाउद्दीन रिज़वी ने भाजपा सरकार को पूरी तरह फेल बताते हुए कहा कि विकास के सारे काम ठप हैं और अपराध चरम पर है।
#उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या, बलात्कार और रिश्वतखोरी बढ़ गई है, सरकार का नियंत्रण खत्म हो गया है तथा दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों का हक लूटा जा रहा है।
#नियुक्तियों में पीडीए वर्ग के हक लूटने और बेरोजगारी का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार की चाबी चंद उद्योगपतियों के हाथ में है और उन्हीं के इशारे पर सरकार चल रही है।
#देश की अर्थव्यवस्था चौपट होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार सरकार ने #12लाख करोड़ रुपये का सोना बेच दिया है, जो अर्थव्यवस्था ध्वस्त होने का संकेत है।
#गैस, #डीजल व #पेट्रोल के दाम रोज बढ़ने से महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है।
#उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की जनविरोधी नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।
इसी दौरान भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के महासचिव हरिहर राजभर ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और कहा कि भाजपा में उनका दम घुट रहा था क्योंकि सरकार में पिछड़ों का हक लूटा जा रहा है।
#बैठक को भीष्म यादव, अनंत मिश्रा, नंदू चौहान, प्रेम शंकर राय, हरिहर राजभर, अवधेश राजभर, अरविंद चौहान, विरु राय, विनोद राम, बंगाली राम, हरिकिशन पासवान, हरिशंकर सिंह, रामकेवल प्रजापति, संजय यादव आदि ने संबोधित किया।
#बैठक की अध्यक्षता #रामजी यादव व संचालन #बीर बहादुर वर्मा ने किया।
Akhilesh Yadav Dimple Yadav Samajwadi Party Shivpal Singh Yadav
Ram Govind Chaudhary - राम गोविन्द चौधरी Jitesh Kumar Verma टीम अरविंद गोंडवाना