बलिया: वायना गांव के पास स्कॉर्पियो के सामने नीलगाय आ जाने से AIMIM के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान घायल हुए
Ballia, Ballia | Jun 7, 2026 फेफना थाना क्षेत्र के वायना गांव के पास रविवार की सुबह 7:00 के करीब स्कॉर्पियो के सामने नीलगाय आ जाने से AIMIM के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान घायल हो गए। वहीं स्कॉर्पियो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग बढ़िया रहा कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। मोहम्मद शमीम खान अपनी पार्टी मीटिंग के लिए मऊ जा रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया।