मंझनपुर: हिसामपुर बाहरेमऊ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 15 वर्षीय किशोर गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के हिसामपुर बाहरेमऊ गांव में गुरुवार की दोपहर एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। 15 वर्षीय नितिन सिंह के लापता होने से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने रातभर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को करीब 12 बजे किशोर की मां अनीशा देवी ने थाना पुलिस से लिखित शिकायत की है।