मंझनपुर: विकसित कौशांबी अभियान के तहत मंझनपुर में अधिकारियों को किया गया प्रशिक्षण
जिला अधिकारी मधुसूदन के अध्यक्षता में मंझनपुर में जिले के अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को दिया गया है। नीति आयोग के आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे विकसित कौशांबी अभियान में हर घर खुशहाली लाय वित्तीय समावेशन अपनाय एवं हम सब का सपना विकसित कौशांबी अपना के तहत ट्रेनिंग दी गई है।डीएम ने कहा गांव में कैंप लगाकर जागरूक किया जाये।