मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस की सख्त कार्रवाई में दुकान से चोरी हुआ लाखों का सामान बरामद, दो शातिर गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
अपराध और चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए कौशांबी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में करारी थाना पुलिस ने शुक्रवार को समय 12 बजे तेजी से कार्रवाई करते हुए दुकान से चोरी हुए लाखों रुपये के सामान को बरामद कर लिया और दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया।