मंझनपुर: कौशाम्बी के 12 थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त 110 किलो गांजा और 1500 डायजापाम गोलियां प्रयागराज में नष्ट की गईं
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार व विशेष पुलिस महानिदेशक के आदेश के अनुपालन में जनपद स्तर पर एनडीपीएस एक्ट के मुकदमों से संबंधित जब्त मादक पदार्थों को नियमानुसार नष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व क्षेत्राधिकारी अपराध शिवांक सिंह की मौजूदगी में जिला स्तरीय डिस्पोजल कमेटी द्वारा यह कार्रवाई की गई है।