मंझनपुर: ग्राम त्रिलोकपुर की गरीब विधवा महिला ने अपने आशियाने पर जबरन कब्जे के खिलाफ एसपी से न्याय की गुहार लगाई
एक गरीब विधवा महिला ने अपने ही घर पर जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत शुक्रवार को समय 12 बजे एसपी से की है। पीड़िता सरोज देवी, पत्नी स्वर्गीय होरीलाल, निवासी ग्राम त्रिलोकपुर, थाना सैनी, की स्थायी निवासी है। उनके पति का निधन लगभग दस वर्ष पूर्व हो चुका है, जिससे घर की जिम्मेदारी पूरी तरह उनके कंधों पर आ गई। पीड़िता ने एसपी से न्याय की मांग की है।