कुमारखंड: लक्ष्मीपुर वार्ड 13 में खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत
कुमारखंड प्रखंड श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत के वार्ड 13 में खेत की जुताई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर की चपेट में आने से बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।